Top 5 Agri-Tech Startups : किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे है ये एग्री-टेक स्टार्टअप्स

 नमस्ते दोस्तों, आज इस डिजिटल युग में कृषि क्षेत्र भी तेजी से उन्नत हो रहा है, और हमारे भारत जैसे कृषिप्रधान देश के लिए ये काफी जरुरी भी है। जरुरी इसलिए भी है की हमारे पापुलेशन को देखते हुए फसलों का उत्पादन तेजी से बढना आवश्यक है. इसलिए किसान अब स्मार्ट खेती, स्मार्ट ग्रीनहाउसेस,  डेटा विश्लेषण और ऑटोमेशन जैसे टेक्नोलॉजी के मदत से बेहतर उत्पादन कर रहे है। 

और अब इस बदलाव में सबसे अहम भूमिका निभा रहे है एग्री-टेक स्टार्टअप्स। जिसे देश के लाखों किसानों को सीधे तौर पर फायदा पहुँच रहा है।  ये स्टार्टअप किसानों को बेहतर मशीनरीज, डेटा एक्यूरेसी, कृषि के लिए आवश्यक तकनिकी जानकारी के साथ किसानों की बाजार तक सीधी पहुँच को बढ़ावा दे रहे है। जिस से किसानों के फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होकर उसे फसल के अच्छे दाम मिल रहे है।

इस आर्टिकल में हम देशभर के ऐसे Top 5 Agri-Tech Startups (टॉप 5 एग्री-टेक स्टार्टअप्स) के बारे में जानेंगे जो सीधे तौर पर किसानों से जुड़े है और देशभर के किसानों की हेल्प कर रहे है।


Top 5 Agri-Tech Startups in India - AgNext, DeHaat, Ninjacart, CropIn, Fasal



भारत के टॉप 5 एग्री-टेक स्टार्टअप्स (Top 5 Agri-Tech Startups in India )

हमारे देश में कई ऐसे एग्रीकल्चर स्टार्टअप्स पिछले कुछ सालों में शुरू हुए जो सीधे तौर पर किसानों के साथ जुड़े हुए है। यहाँ हम भारत के ऐसे प्रमुख 5 एग्री-टेक स्टार्टअप्स के बारे में जानेंगे जो किसानों और व्यापरियों को जोड़ने का काम करते है। और इस से हमारे लाखों किसानों को फायदा पहुँच रहा है।

1) NinjaCart - किसानों को बाजार से जोड़ने वाला स्टार्टअप

Ninjacart भारत का सबसे बड़ा B2B एग्री-टेक प्लेटफार्म है, जिसकी स्थापना सन 2015 में बेंगलुरु में शुरू की गयी थी। ये प्लेटफार्म किसानों को सीधे किराना स्टोर्स, रिटेल होटल्स, और सुपरमार्केट जैसे बाजार से जोड़ता है। किसानों का बड़ा फायदा ये होता है की वे डायरेक्ट रिटेल बाजार से कनेक्ट होते है जिस से उनके फसल को अछे दाम मिल जाते है। और ये एग्री-टेक प्लेटफार्म किसानों और बाजार के बिच जे बिचौलियों की भूमिका को ख़त्म कर देता है। 

Ninjacart अद्यावत टेक्नोलॉजी का इतेमाल करके किसानों को फायदा पहुचंता है। जैसे ये प्लेटफार्म AI और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करता है ताकि किसानों को सही समय पर सही दाम मिल सके।

Ninjacart एग्री-टेक प्लेटफार्म के फायदे 

  • इस प्लेटफार्म के मदत से लाखों किसानों को उनके फसल और म्हणत का उचित दाम मिलता है।
  • ये किसानों को सीधे रिटेल मार्किट से कनेक्ट करवाता है जिस से बिचौलियों को जानेवाला प्रॉफिट किसानों को मिलता है।
  • इस प्लेटफार्म पर व्यावहारिक पर्दार्शिकता का ध्यान रखा जाता है और, लेनदेन के बाद किसानों को तुरंत पेमेंट मिलजाता है।
अपने फसल को उचित दाम ने बेचने के लिए ये बहुत ही बढ़िया प्लेटफार्म है।

2) Dehaat - किसानों के लिए ऑल-इन-वन  डिजिटल प्लेटफार्म 

DeHaat एक AI और मशीन लर्निंग आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना सन 2012 में पटना शहर में हुई और आज इसका मुख्यालय भी पटना में ही है, ये प्लेटफार्म किसानों को खेती से जुडी सम्पूर्ण डिजिटल सहायता प्रदान करता है। जैसे बीज, खाद, उन्नत खेती तकनीक और बाजार की जानकारी । खेती से जुडी सभी तरह की जानकारी ईस प्लेटफार्म के माध्यम से किसानों को मिल जाती है जिसका उन्हें बहुत फायदा होता है। अभी तक ये प्लेटफार्म 10 लाख से ज्यादा किसानों को जोड़ चूका है और लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है।

DeHaat ऑल-इन-वन  डिजिटल प्लेटफार्म के फायदे 

  • इस प्लेटफार्म की वजह से किसानों को सटीक कृषि सलाह और बेस्ट फार्मिंग प्रैक्टिसेस मिलती हैं।
  • यहाँ किफायती दामों पर ऑनलाइन माध्यम से बीज और खाद की खरीद करने की सुविधा होती है।
  • साथ ही ये प्लेटफार्म किसानों को उन्नत बाजार मूल्य की भी सटीक जानकारी प्रदान करता है।

3) AgNext - क्वालिटी विश्लेषण प्लेटफार्म 

AgNext किसानों और कृषि कंपनियों के लिए एक फसल गुणवत्ता विश्लेषण प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना सन 2016 में चंडीगढ़ में हुई और इसका मुख्यालय भी चंडीगढ़ में ही स्थित है। इस प्लेटफार्म का मुख्या काम हजी किसानों के लिए आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस और सेंसर टेक्नोलॉजी पर आधारित फसल के गुणवत्ता की जाँच करना, ताकि किसान बिना व्यापारी और बिना किसी ह्यूमन एरर के फसल के क्वालिटी का मूल्यांकन कर पाए. ताकि उनको किसी भी व्यापारी द्वारा फसाया ना जा सकें।

ये प्लेटफार्म AI, मशीन लर्निंग और IoT सेंसर का उपयोग करके अनाज, चाय, डेयरी और मसालों की गुणवत्ता की जांच करता है।

AgNext - क्वालिटी विश्लेषण प्लेटफार्म के फायदे 

  • किसानों के लिए उसके फसल की शुद्धता और गुणवत्ता का तुरंत विश्लेषण करके देना।
  • साथ ही कृषि नियत को बढ़ावा देने के लिए विविध योजनाओं पर काम करना।
  • अद्यावत टेक्नोलॉजी का उपयोग करके फसल गुणवत्ता का विश्लेषण इसकी खासियत।

4) CropIn – स्मार्ट खेती और डेटा ड्रिवन एग्रीकल्चर

CropIn एक फार्म डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना सन 2010 में बेंगलुरु में हुई थी ,आज बेंगलुरु में इसका मुख्यालय है।  जो किसानों को स्मार्ट खेती अपनाने में मदद करता है। यह किसानों को क्लाउड कंप्यूटिंग, IoT और रिमोट सेंसिंग के जरिए खेती के सही समय, तापमान और जलवायु के बारे में जानकारी देता है।

CropIn प्लेटफार्म के फायदे

  • किसानों को मौसम पूर्वानुमान और फसल उत्पादन डेटा मिलता है।
  • स्मार्ट एग्रीकल्चर तकनीक से पानी और संसाधनों की बचत।
  • एग्री बिजनेस कंपनियों के लिए रियल-टाइम डेटा उपलब्ध।

5) Fasal – AI आधारित स्मार्ट सिंचाई समाधान


Fasal एक AI और IoT-संचालित प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरवात सन 2018 में बेंगलुरु में ही हुई है। जो किसानों को सटीक फसल निगरानी और सिंचाई प्रबंधन की सुविधा देता है। यह खेतों में सेंसर लगाकर मिट्टी की नमी, जलवायु और फसल की सेहत का विश्लेषण करता है और किसानों को ऐप के माध्यम से रिपोर्ट भेजता है।

Fasal – AI आधारित स्मार्ट सिंचाई प्लेटफार्म

  • पानी की 50% तक बचत केने में किसानों की मदत करता है।
  • किसानों को रियल-टाइम खेती से संबंधित सभी तरह के अलर्ट इस प्लेटफार्म के माध्यम से मिलते हैं।
  • फसलों के बीमारियों और कीटों से बचाव में मदद करता है।

निष्कर्ष

ये रहे भारत के 5 एग्री-टेक स्टार्टअप्स, ऐसे कई Agri-Tech Startups  किसानों की ज़िंदगी बदल रहे हैं। ये तकनीक आधारित समाधान न केवल किसानों की आमदनी बढ़ा रहे हैं, बल्कि उन्हें डिजिटल और स्मार्ट खेती की ओर भी प्रेरित कर रहे हैं। भविष्य में ऐसे स्टार्टअप्स और इनोवेशन से भारतीय कृषि और भी उन्नत होगी।

👉 आपका पसंदीदा एग्री-टेक स्टार्टअप कौन सा है? कमेंट में बताएं! 😊

Share this:

Related Posts
Disqus Comments